फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा : पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख पार

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 20 लाख पार हो गया है। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद तीन दिन में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया है। 19 अप्रैल से यात्रा का आगाज हो चुका है। यात्रा करने के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऑनलाइन के साथ ऑफ लाइन पंजीकरण की सुविधा है। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार छह मार्च से लेकर 21 अप्रैल तक चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए 20 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में कपाट खुलने के बाद से अब तक 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।
विज्ञापन

......
इन धामों के लिए अब तक पंजीकरण की संख्या
केदारनाथ धाम-7.23 लाख
बदरीनाथ धाम-6.10 लाख
गंगोत्री धाम-3.61 लाख
यमुनोत्री धाम-3.51 लाख
हेमकुंड साहिब-21,867
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें