यात्रा मार्गों पर बढ़ेंगे मेडिकल रिलीफ कैंप
श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज की सुविधा के लिए पैदल मार्गों में मेडिकल रिलीफ कैंप की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही सबसे पहले प्रतिक्रिया देने वाले (फर्स्ट रेस्पोंडर्स) की संख्या को भी बढ़ाया जाएगा। मुख्य सचिव ने होटल और धर्मशाला संचालकों को भी फर्स्ट रेस्पोंडर्स की व्यवस्था करने लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इससे जहां होटलों में ठहरने वाले यात्रियों को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को समय पर ठीक किया जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर पैरामेडिकल को भी रोजगार मिल सकेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को पैरामेडिकल बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य सेवाओं में तैनात कर्मियों के लिए होगी अलग यूनिफॉर्म
चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तैनात डॉक्टरों, फर्स्ट रेस्पोंडर्स, हेल्थ वर्करों के लिए सरकार अलग से यूनिफॉर्म निर्धारित करेगी। सभी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए यूनिफार्म का एक विशेष रंग तय किया जाएगा। श्रद्धालु दूर से ही इन स्वास्थ्य सुविधाओं और हेल्थ वर्कर को पहचान सकें। बीते वर्षों की यात्राओं में सेवाएं दे चुके कर्मचारियों से व्यावहारिक समस्याओं को जानकर समाधान की योजना तैयार की जाएगी। यात्रा में कार्य करने के इच्छुक डॉक्टर से भी आवेदन मांगे जाएं।