किसके लिए क्या प्रोत्साहन भत्ता
चालक-परिचालक के लिए
75 प्रतिशत लोडफैक्टर से अधिक आय, एक अवकाश लेकर 10 दिन ड्यूटी करने पर: मैदानी मार्गों पर कम से कम 2420 किमी, मिश्रित मार्गों पर कम से कम 2000 किमी और केवल पर्वतीय मार्गों पर कम से कम 1800 किमी चलने वालों को 1250 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
75 प्रतिशत लोडफैक्टर से अधिक आय, एक भी अवकाश न लेकर 11 दिन ड्यूटी करने पर: मैदानी मार्गों पर कम से कम 2662 किमी, मिश्रित मार्गों पर कम से कम 2200 किमी और पर्वतीय मार्गों पर कम से कम 1980 किमी बस संचालन पर 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
(निगम ने तय किया है कि होली के दिन जो भी चालक-परिचालक गाड़ी चलाएंगे उन्हें 300 रुपये और जिनका लोड फैक्टर 85 प्रतिशत से अधिक होगा, उन्हें 500 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। यह योजना निगम में कार्यरत सभी नियमित, संविदा, आउटसोर्स के चालक-परिचालकों पर लागू होगी)
इनके लिए भी योजना
कार्यशाला के तकनीकी कर्मियों, संचालन में लगे डीजल लिपिक, समयपाल, बैग इन आउट लिपिक, चेकिंग लिपिक, कैशियर, स्टोर कीपर, काउंटर इन बुकिंग वाले लिपिक, पास बनाने वाले कर्मचारी, कार्यशाला के आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए डिपो का लोड फैक्टर 75 प्रतिशत से अधिक आय होने पर 11 दिन में से 10 दिन काम करने वालों को 1000 रुपये मिलेंगे जबकि आउटसोर्स कर्मियों को 10 दिन काम करने पर 750 रुपये प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा।