फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2019: केदारनाथ धाम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति को बनेगा ‘स्विच रूम’

Tue, 28 May 2019 05:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए यूपीसीएल की ओर से स्विच रूम बनाने के साथ ही स्टोर का निर्माण किया जाएगा। प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों, अभियंताओं के साथ केदारनाथ का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

विज्ञापन


इस मौके पर अभियंताओं ने प्रबंध निदेशक मिश्रा को अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में स्विच रूम बनाने के साथ ही स्टोर बनाए जाने की जरूरत है। स्विच रूम बनाने को लेकर जमीन का संकट खड़ा हो गया है। आखिरकार प्रबंध निदेशक ने इस संबंध में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंगेश घिल्डियाल से वार्ता की। सहमति बनी कि जीएमवीएन स्विच रूम के लिए जमीन मुहैया कराएगा।

प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने बताया कि केदारनाथ धाम में स्टोर नहीं होने की वजह से उपकरणों के साथ ही ट्रांसफार्मर व तारों को रखने में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में केदारनाथ धाम में एक स्टोर बनाया जाना जरूरी है। प्रबंध निदेशक ने गुप्तकाशी स्थित यूपीसीएल के पावर सब स्टेशन का भी जायजा लिया, जहां से केदारनाथ धाम को बिजली आपूर्ति की जाती है। 
विज्ञापन


इसके अलावा प्रबंध निदेशक ने बद्रीनाथ धाम में होने वाली बिजली आपूर्ति का भी जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को हिदायत दी कि यह सुनिश्चित किया जाए कि यात्रा के दौरान चारों धामों में बिजली की किल्लत न हो। तकनीकी कारणों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जाए। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर व तारों की व्यवस्था पहले ही कर ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें