केदारनाथ, बदरीनाथ व हेमकुंड में एयर एम्बुलेंस सेवा देगा सिक्स सिग्मा
सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विस इस बार यात्राकाल में केदारनाथ, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में एयर एम्बुलेंस सेवा मुहैया कराएगा। इसके लिए संस्था ने नार्वें की हेलीट्रांस कंपनी के साथ समझौता किया है। कंपनी ने संस्था को तीन डबल इंजन हेलीकॉप्टर दिए हैं।
एयर एम्बुलेंस में विशेेषज्ञ चिकित्सकीय दल प्राथमिक उपचार देगा। ईसीजी, वेंटिलेटर, डीफ़िब्रिलेटर, सांस की समस्या होने पर काम आने वाला ब्रीदिंग उपकरण, पेसमेकर आदि चिकित्सकीय उपकरण भी मौजूद होंगे। इसके अलावा गंभीर स्थित पर बीमार या घायल यात्री को एयर एम्बुलेंस से ही सीधे एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया जाएगा। सिक्स सिग्मा के सीईओ डाॅ. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि संस्था इस बार बदरीनाथ-केदारनाथ व हेमकुंड की यात्रा में एयर एम्बुलेंस सेवा शुरू करने जा रही है। वहीं इस बार रुद्रनाथ में भी चिकित्सा सेवा दी जाएगी।