एक स्टेशन पर चार्ज हो सकेंगे तीन वाहन
परियोजना में प्रोजेक्ट मैनेजर मून बनर्जी ने बताया कि यात्रा मार्ग पर लगने वाले चार्जिंग स्टेशन पर एक बार में तीन इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किए जा सकेंगे। इनमें दो फास्ट और एक स्लो चार्जर होगा। न्यूनतम दरों पर चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से दरें निर्धारित की जाएगी।
चमोली में प्रभावित हो सकता है काम
सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी का कहना है कि आपदा से जोशीमठ क्षेत्र में काम प्रभावित हो सकता है लेकिन अन्य जगहों पर लक्ष्य अनुरूप तय समय पर चार्जिंग प्वाइंट स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
चारधाम यात्रा मार्ग पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना में सर्वे पूरा कर डीपीआर तैयार कर ली गई है जो कुछ दिन में शासन में आ जाएगी। इसके बाद महीनेभर में इसके स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी करने की उम्मीद है।
-अरविंद सिंह ह्यांकी, सचिव परिवहन।