फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Char Dham Yatra 2023: पांच फीसदी बढ़ सकता है चारधाम यात्रा बसों का किराया, परिवहन विभाग को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Tue, 14 Feb 2023 08:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

पिछले साल यात्रा किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। जिसके कारण कई ट्रांसपोर्टरों को नुकसान भी उठाना पड़ा था। अब किराए में पांच फीसदी की बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा का बस किराया इस साल पांच फीसदी बढ़ सकता है। संयुक्त यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति ने सर्वसम्मति से किराए में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। प्रस्ताव को परिवहन विभाग को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


मंगलवार को चारधाम यात्रा रोटेशन व्यवस्था समिति ने गढ़वाल मोटर्स आनर्स यूनियन के कार्यालय में बैठक की। बैठक में जीएमओयू, टीजीएमओयू, रूपकुंड पर्यटन विकास समिति, सीमांत सहकारी संघ, गढ़वाल मंडल बहुउद्देशीय सहकारी संघ, जीएमसीसी और यूजर्स रामनगर के पदाधिकारी शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने बताया कि पिछले चारधाम यात्रा सीजन में बसों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। लेकिन डीजल, स्पेयर पार्ट्स, टैक्स और वाहन बीमा की धनराशि पर बढ़ोतरी के चलते खर्च बढ़ने से बस मालिकों को नुकसान उठाना पड़ा था।

CharDham Yatra: नृसिंह मंदिर से ही बदरीनाथ रवाना होंगे यात्री वाहन, यात्रा पर आ रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये अपडेट
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा के बस किराए में पांच फीसदी की मामूली बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। निर्णय का सभी सात कंपनियों के पदाधिकारियों ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यातायात और दून वैली कंपनी को रोटेशन व्यवस्था में शामिल करने के लिए यूनियनों से वार्ता की जाएगी। बैठक में जीएमओ के अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल, टीजीएमओ के अध्यक्ष जितेंद्र नेगी, रूपकुंड कंपनी के अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, जीएमओ कंपनी के यातायात प्रभारी अनिल बरगली, रामनगर यूजर से संचालक हर्षवर्धन सिंह रावत, सीमांत सहकारी संघ के संचालक दिग्विजय सिंह, गढ़वाल मंडल बहुद्देशीय सहकारी समिति के संचालक विनोद भट्ट, जीएमसीसी के सचिव अजय बधानी आदि मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

थ्री बाई टू बसों केलिए प्रस्ताव
     धाम     पहले      अब

एक धाम -  1520 - 1596 रुपये
दो धाम -    2240 - 2352 रुपये
तीन धाम -  3150 - 3307.5 रुपये
चार धाम - 3850 - 4042.5 रुपये

टू बाई टू बसों के लिए प्रस्ताव

एक धाम - 1700 -  1785 रुपये
दो धाम -    2500 - 2625 रुपये
तीन धाम -  3470 - 3643.5
 चार धाम - 4250 - 4462.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें