अगर प्लाट चाहिए तो 50 लाख रुपये दो ...
रविकांत मलिक के मुताबिक बीती तीन फरवरी को उसके भाई अमरकांत मलिक के पास व्हाट्सएप पर कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने कहा कि मैं सुनील राठी बोल रहा हूं। जेल आओ अगर तुम्हें प्लाट चाहिए तो मुझे 50 लाख रुपये दो। रुपये किसे देने हैं ये दोबारा फोन करके बताया जाएगा। रुपये नहीं मिले तो मेरे आदमी तुम्हारे प्लाट पर कब्जा कर लेंगे।
सुशील गुज्जर ने हथियार दिखाकर दी थी धमकी
राठी के गुर्गों ने पूर्व में भी रोशनाबाद में रविकांत मलिक के प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की थी, जबकि इससे पहले रविकांत और उसके भाई अमर को सुशील गुज्जर निवासी मीरगपुर उत्तर प्रदेश ने जमालपुर कलां कनखल में बुलाकर प्लॉट सुनील राठी या उसके आदमियों के नाम न करने पर हथियार दिखाते हुए हत्या करने की धमकी दी थी। 11 फरवरी की रात प्लाट पर बने कमरे को क्षतिग्रस्त कर अंदर रखा सामान भी चोरी कर लिया।
जेल में बंदीरक्षक को पीटा था
सुनील राठी की जेल में एंट्री के बाद अफसर भी परेशान हैं। जेल अधीक्षक ने राठी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए शासन से पत्राचार किया था, जबकि जेल के अंदर किसी बात पर राठी ने बंदीरक्षक की पिटाई कर दी थी। वहीं, राठी पर हत्याओं से लेकर रंगदारी के तमाम मामले दर्ज हैं।