फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: 19 नवंबर को बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, पंच पूजाओं के साथ आज से शुरू हुई प्रक्रिया

Tue, 15 Nov 2022 06:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर

सार

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर 19 नवंबर को चमोली जिले में अवकाश रहेगा। सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी और सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज मंगलवार से शुरू हो गई है। सुबह बदरीनाथ मंदिर परिसर में स्थित गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए विधि-विधान से बंद कर दिए गए। पंच पूजाओं के तहत सुबह नौ बजे धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने पूजा-अर्चना के बाद मंदिर से गणेश की प्रतिमा को बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान किया।

विज्ञापन


इस मौके पर रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, वेदपाठी रवींद्र भट्ट, मंदिर समिति के सदस्य भास्कर डिमरी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, प्रमोद नौटियाल, कुलदीप भट्ट, भूपेंद्र रावत, डा. हरीश गौड़, अतुल डिमरी, संदेश मेहता, केदार सिंह रावत, विवेक थपलियाल, अनसूया नौटियाल, नरेंद्र खाती आदि मौजूद रहे। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बुधवार को आदिकेदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे। 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।  

Uttarakhand: बर्फबारी के बाद खिली धूप तो चांदी सी चमकी बदरीनाथ धाम की वादियां, तस्वीरों में देखें अद्भुत छटा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के अवसर पर 19 नवंबर को चमोली जिले में अवकाश रहेगा। सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी और सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में अभी तक 17 लाख 34 हजार 561 तीर्थयात्री बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें