फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब सुधरेंगे हालात: गांव में सड़क और अस्पताल न होने से रातभर दर्द से तड़पती रही महिला, फिर ऐसे मिला उपचार

Tue, 15 Nov 2022 12:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

कनोल गांव के हरेंद्र सिंह की पत्नी संतोषी देवी (22) के पेट में असहनीय दर्द उठा। क्षेत्र में कहीं स्वास्थ्य की सुविधा न होने और गांव में सड़क न होने पर महिला को रात में अस्पताल नहीं ले जाया जा सका।
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क और स्वास्थ्य सुविधा न होने के कारण नंदानगर ब्लॉक के कनोल गांव में पेट दर्द से पीड़ित एक महिला को ग्रामीण 10 किमी तक कंधे पर कुर्सी के सहारे सड़क तक पहुंचा। इसके बाद महिला को वाहन से 25 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेस अस्पताल श्रीकोट (श्रीनगर) रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


रविवार रात को कनोल गांव के हरेंद्र सिंह की पत्नी संतोषी देवी (22) के पेट में असहनीय दर्द उठा। क्षेत्र में कहीं स्वास्थ्य की सुविधा न होने और गांव में सड़क न होने पर महिला को रात में अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। ऐसे में महिला रातभर पेट दर्द से तड़पती रही। जब सुबह तक महिला का पेट दर्द कम नहीं हुआ तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसे कंधे पर कुर्सी के सहारे 10 किलोमीटर पैदल चलकर गैरी गांव तक पहुंचाया। यहां से सड़क मार्ग से 25 किमी वाहन से संतोषी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे बेस अस्पताल श्रीकोट ले आए। हरेंद्र सिंह ने बताया कि बेस अस्पताल में उपचार की समुचित सुविधा होने के कारण अब उसकी पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार है।

आधा-अधूरा पड़ा सड़क निर्माण, दूर-दूर तक नहीं अस्पताल व इंटर कॉलेज
कनोल गांव में 395 परिवार रहते हैं। इस ग्राम पंचायत में बड़गुना, वाली, फाकी, लोथ, मनाणी धार, सरमा और प्राणमति तोक हैं जिनकी जनसंख्या लगभग 3000 है। कनोल गांव को यातायात से जोड़ने के लिए वर्ष 2020 में पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग ने शासन से स्वीकृत कनोल-छुरा (11 किमी) मार्ग की कटिंग शुरू की लेकिन हिल कटिंग के बाद ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया। साथ ही गांव में दूर-दूर तक स्वास्थ्य की सुविधा नहीं है। ग्रामीणों को एक सरदर्द की गोली के लिए भी 25 किमी दूर नंदानगर जाना पड़ता है। ग्राम प्रधान सरस्वती देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कंचन सिंह, युवक मंगल दल अध्यक्ष प्रदीप सिंह और महेंद्र सिंह माही का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों और जिला प्रशासन की ओर सड़क का काम पूरा न होने के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए 10 किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


कनोल गांव के लिए सड़क निर्माणाधीन है। क्षेत्र में स्वास्थ्य और शिक्षा की समस्या को दूर किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विभागों से रिपोर्ट मांगी जाएगी।
- हिमांशु खुराना, डीएम, चमोली
कनोल-छुरा सड़क पर छुरागाड गदेरे पर 60 मीटर ब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है जिस कारण सड़क निर्माण कार्य में विलंब हुआ। जल्द सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- सचिन कुमार, ईई, पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग, चमोली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें