कोविड महामारी के कारण पिछले साल चारधाम यात्रा पूरी तरह से प्रभावित रही। चारों धामों के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति नहीं थी। सरकार ने एक जुलाई 2020 से प्रदेश के लोगों को चारधाम यात्रा की अनुमति दी थी। जबकि 25 जुलाई 2020 को राज्य के बाहर के श्रद्धालुओं को भी आरटीपीसीआर जांच की कोविड नेगेटिव रिपोर्ट के साथ सशर्त अनुमति दी थी। लेकिन हेली सेवाओं को अनुमति नहीं मिल पाई थी। अक्तूबर के बाद कोविड नियमों का पालन करते हुए केदारनाथ हेली सेवा का संचालन किया गया।
केदारनाथ हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग एक अप्रैल से शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। हेली सेवाओं का विस्तार करने के लिए एविएशन कंपनियों के साथ शीघ्र ही बैठक की जाएगी। जिसमें यह तय किया जाएगा कि कौन सी एविएशन कंपनी सेवाएं देने को तैयार है।
-आशीष चौहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड सिविल एविएशन अथॉरिटी