फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा 2020: बिना पास के नहीं जा पाएंगे चारधाम, यहां करना होगा ऑनलाइन अप्लाई

Mon, 29 Jun 2020 10:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा जरूरी
  • यात्रा पर जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए बनाई हेल्प डेस्क 
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के भीतर ही चारधाम यात्रा संचालित करने का निर्णय लिया है, लेकिन बिना पास के कोई भी व्यक्ति चारधाम के दर्शन करने नहीं जा पाएगा। इसके लिए देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण कर ई-पास बनवाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही दर्शन की अनुमति होगी।  

विज्ञापन


एक जुलाई से पूरे प्रदेश के लोग चारधाम के दर्शन करने जा सकते हैं। यात्रा पर जाने से पहले उन्हें ऑनलाइन पास बनवाना होगा। देवस्थानम बोर्ड की https://badrinath-kedarnath.gov.in पर पंजीकरण करने के बाद ई-पास जारी किया जाएगा।


यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा 2020: एक जुलाई से शुरू होने वाली यात्रा के लिए जारी हुई गाइडलाइन, ये रहेंगे नियम

विज्ञापन
Trending Videos

हेल्प डेस्क के नंबर

पंजीकरण में व्यक्ति को स्वयं सत्यापन करने के साथ यात्रा शुरू करने की तारीख, निवास स्थान का पता, फोटो आईडी अपलोड करना जरूरी होगा। यात्रा के दौरान ई-पास के साथ अपलोड किए गए फोटो आईडी साथ में रखनी होगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए बोर्ड ने एक हेल्प डेस्क भी बनाई है। हेल्प डेस्क के नंबर 7060728843, 9758133933 पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन

82 श्रद्धालु कर चुके बाबा केदार के दर्शन

लॉकडाउन के बीच बीते 12 जून से अभी तक 82 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच चुके हैं। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर से ही बाबा के दर्शन किए। कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष चारधाम यात्रा का संचालन नहीं हो रहा है।

भले ही प्रदेश सरकार द्वारा बीते 8 जून को स्थानीय स्तर पर यात्रा संचालन की अनुमति दी गई थी। धाम जाने वालों के लिए पास अनिवार्य किया गया है। तहसील प्रशासन से जारी पास के आधार पर अभी तक 82 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जिसमें 70 पुरुष, 9 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें