बैठक में बदरीनाथ में रोड शिफ्टिंग के कार्य के लिए लोनिवि एवं बीआरओ को संयुक्त सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए गए। सीएस ने इसका फिजीबिलिटी टेस्ट एवं हिमस्खलन संभावित क्षेत्र में रोड की सुरक्षा समाधान के लिए तकनीकी सलाह लेने का भी सुझाव दिया।
उन्होंने मंदाकिनी फ्लड जोन एवं अलकनंदा फ्लड जोन कार्य समय पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने सचिव राजस्व को भूमिधरी अधिकार का शासनादेश शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बदरीनाथ मास्टर प्लान के लिए आवश्यक सर्वे की स्थिति की भी जानकारी ली। इस अवसर पर सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन, सचिव राजस्व सुशील कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।