राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज धूप खिली रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार सभी क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। दिन में ज्यादातर इलाकों में गर्मी और उमस परेशान कर सकती है।
गंगोत्री हाईवे के मनेरी डैम के पास नदी में गिरा एक डंपर
बुधवार सुबह गंगोत्री हाईवे के मनेरी डैम के पास भागीरथी नदी में एक डंपर गिर गया। दुर्घटना में वाहन चालक मनीष बिष्ट पुत्र तिरपन सिंह बिष्ट निवासी उत्तरकाशी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शव को निकाला।