केदारनाथ के लिए प्रति यात्री किराया निर्धारित किया गया है। जिसमें गुप्त काशी से 3875 रुपये, फाटा से 2360, सिरसी से 2340 रुपये प्रति निर्धारित किया है।
24815 श्रद्धालु कर चुके दर्शन
केदारनाथ में 2235 श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष के स्वयंभू लिंग के दर्शन किए। 12 जून से अभी तक धाम में कुल 24815 यात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को सभा मंडप से बाबा के दर्शन कराए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को बोर्ड द्वारा केदारनाथ के लिए 2175 ई-पास जारी किए गए थे। बताया कि हेली सेवा शुरू होने से अब प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।