फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में फर्जी डिग्री धारक 10 शिक्षक बर्खास्त, नौ अन्य शिक्षकों के खिलाफ भी जांच शुरू

Thu, 08 Oct 2020 07:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • विभाग की बड़ी कार्रवाई, एसआईटी जांच में पाई गई डिग्री फर्जी
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड सरकार द्वारा फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुद्रप्रयाग जिले के 10 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। एसआईटी जांच में जिले के 19 शिक्षकों की डिग्री फर्जी पाई गई थी। विभाग द्वारा इनमें से दस के खिलाफ बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जबकि नौ शिक्षकों के विरुद्ध जांच चल रही है।  

विज्ञापन


एसआईटी प्रभारी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने प्रदेशभर में फर्जी डिग्री से नियुक्ति के मामले की जांच में रुद्रप्रयाग जिले के 19 शिक्षकों को भी पकड़ा है।


एसआईसी द्वारा फर्जी शिक्षकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग से सिफारिश के बाद निदेशालय द्वारा दस शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला

अन्य नौ फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों के विरुद्ध जांच गतिमान है। इन सभी शिक्षकों द्वारा 1994 से 2005 के बीच बीएड की डिग्री लेने की बात कही गई है, लेकिन चौधरी चरण सिंह विवि में इन वर्षों के सत्र में इन शिक्षकों की डिग्री का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

इसके आधार पर इनकी डिग्री को फर्जी माना गया है। कुछ शिक्षकों द्वारा अपना दावा पेश करने के दौरान एसआईटी व विभागीय जांच को प्रभावित करने का प्रयास भी किया गया था। 

एसआईटी की जांच में जिले में प्राथमिक व जूनियर स्तर पर 19 शिक्षकों की डिग्री फर्जी मिली है। जांच कार्रवाई पूरी होने पर निदेशालय के आदेश पर दस शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। शेष नौ के विरुद्ध जांच चल रही है।
- डा. विद्याशंकर चतुर्वेदी, डीईओ बेसिक, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें