बर्फ से ढकी बदरीनाथ धाम की चोटियां
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
एयर मार्शल राजेश कुमार ने शनिवार को भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। आज सुबह दस बजे उन्होंने विश्व कल्याण के लिए बदरीनाथ भगवान की पूजा की। इसके बाद वायु सेना प्रमुख ने ब्रह्मकपाल में पिंडदान भी किया।
सुबह नौ बजे एयर मार्शल राजेश कुमार भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने माणा स्थित सेना के कैंप में जवानों से मुलाकात की और इसके बाद बदरीनाथ मंदिर के लिए रवाना हुए।
वह आज जोशीमठ में सेना के जवानों और अधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि इन दिनों वायु सेना के जवान चमोली से लगे भारत चीन बॉर्डर पर युद्धाभ्यास कर रहे हैं।