फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम : रोडवेज ने 100 बसों का बेड़ा तैयार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम बुकिंग पर टैंपो ट्रेवलर वाहन भी उपलब्ध कराएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए रोडवेज ने भी तैयारी की है। परिवहन निगम ने 100 बसों का बेड़ा यात्रा के लिए रखा है। इसके अलावा बुकिंग पर टैंपो ट्रेवलर भी यात्रियों को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

परिवहन निगम के जीएम संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि निगम ऋषिकेश के अलावा हरिद्वार से भी यात्रा के लिए बसों का संचालन करेगा। जिससे यात्रियों के पास अधिक विकल्प हो। इससे ऋषिकेश में भी दबाव कम होगा। परिवहन निगम ने 100 बसों का बेड़ा संचालित करेगा। बुकिंग पर टैंपो ट्रेवलर के लिए किराया तय हो चुका है। छह टैंपो ट्रेवलर की व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग पर नई बसें संचालित होंगी। किसी भी बस में तकनीकी कमी आने पर ऋषिकेश और श्रीनगर वर्कशाप में अतिरिक्त तकनीक कर्मचारियों को तैनात किया गया है। संसाधन को बढ़ाया गया है। यात्री रोडवेज से जुड़ी जानकारी के लिए 9045599115 नंबर पर संपर्क भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें