फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: परशुराम चौक पर बवाल, लोगों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवाया, महिलाओं ने मेयर को रोका...पथराव की कोशिश

Sat, 05 Jul 2025 06:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

सड़क निर्माण को लेकर परशुराम चौक पर बवाल हो गया। कई महिलाओं ने मेयर की गाड़ी के आगे खड़े होकर रास्ता रोक दिया।

विज्ञापन
परशुराम चौक पर बवाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश के परशुराम चौक से सोमेश्वर नगर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को बवाल हो गया। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य को अचानक रुकवा दिया। गुस्साए लोगों ने मौके पर मौजूद मशीनों की चाबियां निकाल लीं और मजदूरों का सामान भी जब्त कर लिया। उनका कहना था कि जब तक वर्क ऑर्डर की प्रतिलिपि नहीं दिखाई जाती, तब तक कार्य नहीं होने देंगे।

स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब मेयर शंभू पासवान को मौके पर बुलाया गया। जैसे ही मेयर पहुंचे, लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और मेयर शंभू पासवान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कई महिलाओं ने मेयर की गाड़ी के आगे खड़े होकर रास्ता रोक दिया।

मामला उस समय और बिगड़ गया जब कांग्रेस कार्यकर्ता दीपक जाटव अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और मेयर के साथ तीखा व्यवहार किया। इसी दौरान कुछ अराजक तत्वों ने मेयर के वाहन पर पत्थर फेंकने का प्रयास किया। हालात की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया और मेयर को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Uttarakhand: बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; भूस्खलन और मलबा आने से यात्रा हो रही प्रभावित, यमुनोत्री हाईवे बंद

इस सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में काफी समय से नाराजगी है। वर्क ऑर्डर की पारदर्शिता, निर्माण की गुणवत्ता और श्रमिकों के अधिकारों को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें