फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों के खतरों को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम में हो बदलाव : शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा निदेशक को लिखा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में जंगली जानवरों के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने गृह परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव की मांग की है। संगठन ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को लिखे पत्र में कहा कि कक्षा नौ की सभी परीक्षाएं पहली पाली में कराई जाएं।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि पहाड़ के दूरदराज क्षेत्रों में गुलदार और भालू का खतरा रहता है। पूर्व में कुछ लोगों पर हमले हो चुके हैं। 12 फरवरी से शुरू हो रही गृह परीक्षाओं में कक्षा नौ की सभी परीक्षाएं दूसरी पाली में रखी गई हैं। बच्चे दूरस्थ क्षेत्रों से परीक्षा देने आते हैं, देर शाम उनके घर लौटते समय जंगली जानवरों का खतरा बढ़ सकता है। शिक्षक संघ बागेश्वर के जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह कोरंगा के मुताबिक गृह परीक्षाएं 12 फरवरी के स्थान पर 10 फरवरी से कराई जाएं, गणित और गृह विज्ञान की परीक्षा एक ही दिन एक ही पाली में कराई जाए। कक्षा नौ एवं 11 के सभी मुख्य विषयों की परीक्षाएं बोर्ड परीक्षा 2026 को 18 फरवरी से पहले करा लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें