फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए 'हाकिम' के तेवर देख अफसर भौंचक

Sat, 21 Jun 2014 01:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के नए जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार यादव के पहले ही दिन तेवर देखकर अफसर भौंचक रह गए।
विज्ञापन


एक सेक्शन में एक ही प्रशासनिक अधिकारी
शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट के निरीक्षण पर जिलाधिकारी ने एक सेक्शन में दो-तीन प्रशासनिक अधिकारियों को देख कहा कि एक सेक्शन में एक ही प्रशासनिक अधिकारी रहेगा।

इसके साथ ही सभी ‘बाबुओं’ को कंप्यूटर पर टाइपिंग सीखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार यादव त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट का निरीक्षण शुरू कर दिया। वह पहले नजारत सेक्शन पहुंचे, फिर संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पटल पर पूरे ब्योरे का उल्लेख स्पष्ट रूप से किया जाए।

एनआईसी में जाकर टाइपिंग सीखें
किसी कार्मिक को टाइपिस्ट नहीं दिया जाएगा। लोग एनआईसी में जाकर टाइपिंग सीख लें। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित मामलों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाए जिससे फरियादियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

इसके बाद वह पंचायत ऑफिस गए वहां अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें