चंद्रग्रहण के बाद खुले बदरीनाथ धाम के कपाट
- फोटो : amar ujala
चंद्रग्रहण के बाद आज सुबह 4.30 बजे ब्रह्म मुहूर्त में शुद्धिकरण के बाद चारों धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से बताया गया कि आज रविवार सुबह से मंदिर में दैनिक पूजा शुरू हो गई है।
यमुनोत्री धाम में भी सुबह शुद्धिकरण के पश्चात मंदिर खोल दिया गया है। यहां श्रद्धालुओं ने मां यमुना के दर्शन किए। वहीं ग्रहण काल समाप्त होने के बाद सुबह से हर की पैड़ी पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दान और पूजा कर अपने लिए मनोवांछित फल की कामना की।