कई बार देहरादून में आकर छापा भी मारा गया, लेकिन बुलबुल हाथ नहीं आ रही थी। सूत्रों के मुताबिक इसी बीच शनिवार को सुबह 11.30 एक होटल से बुलबुल कटारिया को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, सीबीआई की स्थानीय ब्रांच ने इसकी पुष्टि नहीं की है। जबकि, चंडीगढ़ के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
चोट घुटने में, कोहनी का सर्टिफिकेट
बुलबुल कटारिया ने न्यायालय ने सर्टिफिकेट दाखिल किया था कि उसकी कोहनी में चोट है, लिहाजा डॉक्टर ने उसे बेडरेस्ट के लिए बोला है। यह सर्टिफिकेट दून के एक ऑर्थोपेडिक्स सर्जन का बनाया हुआ है। सर्टिफिकेट तो कोहनी का है, लेकिन जांच में पाया गया है कि बुलबुल ने घुटने पर प्लास्टर लगवाया है।
अमित की तीसरी पत्नी है बुलबुल
बुलबुल कटारिया किडनी सरगना की तीसरी पत्नी है। बुलबुल से अमित राउत ने 25 मार्च 2015 को चंडीगढ़ के एक मंदिर में शादी की थी। अमित की एक पत्नी कनाडा में और एक मुंबई में रह रही है।
फरार चल रहा है अमित का बेटा अक्षय
अमित राउत का नाम देहरादून में लालतप्पड़ स्थित एक अस्पताल में किडनी के अवैध रूप से प्रत्यारोपण करने के मामले में भी आया था। सितंबर 2017 में सामने आए इस मामले में पुलिस ने अमित और उसके कई साथियों व एजेंटों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में लगभग सभी गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, लेकिन मुख्य आरोपियों में से एक अमित का बेटा अक्षय राउत अब भी फरार है।