फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन चनरराम खत्म, भाजपा के लिए करेंगे काम

Fri, 04 Apr 2014 09:41 PM IST
अजित सिंह राठी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा संसदीय सीट पर भाजपा के लिए राहत भरी खबर है। टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने पर आमादा पूर्व आईएएस चनरराम मान गए हैं। अब वह पार्टी के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन


चुफाल को था मनाने का जिम्मा
चनरराम को मनाने का जिम्मा पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल को सौंपा था। चुफाल शुक्रवार को चनरराम के साथ देहरादून पहुंचे और उनकी प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात कराकर नाराजगी दूर कराई।

पढ़ें, बिना हड्डी के पकड़े गए 145 गुलदार!

चनरराम अल्मोड़ा लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट के दावेदार थे। आखिरी पल तक तमाम कोशिश हुई लेकिन चनरराम टिकट से वंचित रह गए। इसके बाद वह नाराज हो गए और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।
विज्ञापन


नेताओं से मिलकर मानें चनरराम
पार्टी से जिम्मेदारी मिलने पर चुफाल ने दो दिन पहले चनरराम को अपने घर बुलाकर बात की और इसके बाद आज देहरादून पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत से मुलाकात कराई।

पढ़ें, उत्तराखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार तय

इसके बाद चुफाल उन्हें लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी व डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के पास गए। दोनों नेताओं ने चनरराम से बात कर उन्हें संतुष्ट किया और भविष्य में उनके सम्मान की रक्षा करने का वादा भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें