फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत: नकली नेपाली करेंसी छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दुकान से तीन लोगों को पकड़ा

Tue, 01 Dec 2020 10:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर में पुलिस ने नकली नेपाली करेंसी के साथ तीन लोगों को पकड़ा है। नेपाल पुलिस ने नकली करेंसी और इन्हें छापने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को जब्त कर उस जगह को भी सील कर दिया है जहां यह नकली करेंसी छापी जा रही थी।

विज्ञापन


नेपाल के महेंद्रनगर स्थित भीमदत्त नगर पालिका के वार्ड संख्या 18 के बाजार की गली नंबर दो में सानु धामी की दुकान में नकली करेंसी छापने की सूचना पर छापा मारा गया। रितिक बम, उसके पति अनुज शर्मा को नकली नोटों की छपाई करते पकड़ा गया।

कंचनपुर प्रहरी कार्यालय के नायब उपनिरीक्षक अमर बहादुर थापा ने बताया कि इन दो आरोपियों के अलावा दुकान स्वामिनी को भी हिरासत में लिया गया है। उनसे नकली नोट, एक लैपटॉप, एक चार्जर, फोटो कॉपियर मशीन, फोटोकॉपी पेपर, विभिन्न बैंकों की चेकबुक के अलावा अन्य सामग्री बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें