फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एसडीजी की मासिक रैंकिंग में चंपावत जिला को पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहली बार जारी हुई एसडीजी संकेतकों की मासिक रैंकिंग
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री के निर्देश पर विकास की कसौटी पर जिलों की रैंकिंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के तहत चिह्नित विकास लक्ष्यों के आधार पर जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर मासिक रैंकिंग शुरू की गई। पहली मासिक रैंकिंग में चंपावत जिला ने पहला स्थान प्राप्त किया है।
मुख्यमंत्री ने विकास के मोर्चे पर जिलों के प्रदर्शन के आकलन के लिए एसडीजी संकेतकों की कसौटी पर रैंकिंग करने की हिदायत दी गई थी। जिसके अनुपालन में नियोजन विभाग के सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेस (सीपीपीजीजी) की ओर से एसडीजी लक्ष्यों के अनुसार चिन्हित संकेतकों की जिला वार रैंकिंग शुरू की गई है। सीपीपीजीजी ने अप्रैल से अक्तूबर माह तक 11 सतत विकास लक्ष्यों के कुल 39 संकेतकों का डाटा प्राप्त करते हुए समसामयिक लक्ष्यों के आधार पर पहली बार जिलों की रैंकिंग जारी की है। मासिक रैंकिग के आधार पर चंपावत जिला ने 96 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि बागेश्वर जिला ने 94 अंक प्राप्त कर दूसरा व नैनीताल जिला ने 92 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

सीपीपीजीजी के विशेष कार्याधिकारी अमित पुनेठा ने कहा, रैंकिंग में पिछड़े जिलों से वित्तीय वर्ष की शेष अवधि में सभी एसडीजी में तय लक्ष्यों को प्राप्त कर करने की अपेक्षा की गई है। उन्होंने बताया कि रैंकिंग के लिए चिन्हित 39 संकेतकों के अलावा आवश्यतानुसार समसामयिक लक्ष्यों के सापेक्ष योजनाओं का अनुश्रवण करने के लिए भविष्य में अन्य संकेतकों को भी शामिल किया जा सकता है।
.....
एसडीजी के लिए उत्तराखंड में प्रतिबद्ध प्रयास
वर्ष 2030 तक गरीबी, भुखमरी, बीमारी और अभाव से मुक्त विश्व की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से सतत विकास लक्ष्य को संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने अपनाए हैं। इन महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड राज्य में गंभीरता के साथ प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। नीति आयोग की ओर से एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2023-24 में उत्तराखंड ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रयासों की सार्थकता सिद्ध की है।
विज्ञापन

....
प्रदेश में सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्य योजना बनाई गई है। इससे आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार के साथ राज्य के समग्र विकास की संकल्पना को साकार करने में हम सफल हो सकेंगे। जिलों की पहली रैंकिंग में प्रथम स्थान पर प्राप्त किया है। जिन लक्ष्यों के संकेतकों में हमें सुधार की आवश्यकता है, उन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें