फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat by election: दिग्गजों ने थामी प्रचार की कमान, चुनावी रणभूमि में पहुंचे सीएम धामी, हरीश रावत और देवेंद्र यादव 

Wed, 25 May 2022 04:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

चंपावत उपचुनाव के प्रचार के लिए जोर अजमाइश तेज हो गई है। 31 मई को चुनाव होना है और तीन जून को चुनाव नतीजा आएगा। ऐसे में पार्टी प्रत्याशिर्यों ने चुनावी प्रचार तेज कर दिया है। सीएम धामी लगातार चुनाव क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। 
विज्ञापन
चंपावत उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत बुधवार को पिथौरागढ़ के हड़खोला स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने पिथौरागढ़ जिले में भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से बातचीत की। मुख्यमंत्री पार्क स्थित कोटगाड़ी मंदिर के बाद गुंजी में आयोजित साइकिल रैली में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...खौफनाक कदम: वीडियो बनाकर ट्रेन के आगे कूद गया युवक, वजह जान लोगों का खौला खून, इकलौते बेटे की मौत से टूट गया परिवार

इसके बाद वह भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह चंपावत पहुंचे। वहीं हरीश रावत भी कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चंपावत उपचुनाव के लिए अब कुछ ही दिन रह गए हैं। 31 मई को चुनाव होना है और चार जून को नतीजे आएंगे। ऐसे में पार्टियां अब चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। सीएम धामी लगातार चुनावी क्षेत्र में भ्रमण कर जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के दिग्गज भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें