पुलिस और प्रशासन ने शुरू की जांच
निर्माणाधीन सुरंग में लोको ट्रेन हादसे के बाद से कुछ दिन के लिए सुरंग में काम रोका गया है। बृहस्पतिवार से चमोली जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने टीबीएम साइड जाकर निरीक्षण किया जबकि शुक्रवार को एसडीएम चमोली राजकुमार पांडेय सुरंग का निरीक्षण करेंगे। मजिस्ट्रेटी जांच के दौरान सुरंग में टीबीएम के साथ ही मैनुअल काम बंद रहेगा।
ये भी पढे़ं...Ankita Murder Case: उर्मिला सनावर के घर पर पुलिस ने फिर से नोटिस चस्पा किए, मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही
एक माह पहले ही ऑपरेटर ने दी थी तैनाती
हादसे वाली लोको ट्रेन का ऑपरेटर एचसीसी (हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी) कंपनी का कर्मी था। उसने एक माह पहले ही विष्णुगाड परियोजना में अपनी तैनाती दी थी। परियोजना प्रमुख अजय वर्मा ने बताया कि चालक की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले की मजिस्ट्रेटी जांच होने तक ऑपरेटर को स्टेशन न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।