फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli: पज्याणा मोटर मार्ग पर हादसा, सड़क निर्माण के दाैरान JCB पर गिरी चट्टान, मलबे में दबकर चालक की मौत

Wed, 04 Sep 2024 03:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)

सार

Chamoli Landslide: इन दिनों गैरसैंण में पज्याणा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जेसीबी की सहायता से मलबे को डंपर में भरा जा रहा था इसी दौरान चट्टान जेसीबी पर आ गिरी। 
विज्ञापन
जेसीबी मलबे में दबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चमाेली जिले में गैरसैंण में पज्याणा मोटरमार्ग पर सड़क निर्माण के दौरान हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से अचानक चट्टान सड़क पर आ गिरी। इस दाैरान सड़क पर खड़ी जेसीबी मलबे में दब गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। गैरसैंण से करीब 15 किमी दूर घंडियाल गांव के लोयाव गधेरे के पास हादसा हुआ। बताया जा रहा कि इन दिनों गैरसैंण में पज्याणा मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है।

Uttarakhand: गंगोत्री-यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे पर आया भारी मलबा, फंसे वाहन, पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जेसीबी की सहायता से मलबे को डंपर में भरा जा रहा था इसी दौरान चट्टान जेसीबी पर आ गिरी। बताया जा रहा है कि मृतक चालक बिजनौर निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम माैके पर पहुंची और चालक के शव निकलवाया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें