फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली करंट हादसा: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, अधिकारी की तलाश जारी

Mon, 24 Jul 2023 07:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

पुलिस ने भाष्कर महाजन की पत्नी के फोन की लोकेशन ट्रेस की तो उसमें कुछ नए फोन नंबर मिले, जिनके आधार पर पुलिस भाष्कर तक पहुंच गई। पुलिस ज्वाइंट वेंचर के स्वामी की खोज में भी लगी हुई है।
विज्ञापन
भाष्कर महाजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करंट हादसे के बाद चमोली पुलिस ने सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन कर रही मैसर्स जय भूषण मलिक कांट्रेक्टर के क्षेत्रीय प्रबंधक भाष्कर महाजन को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को चमोली ले आई है। जबकि अभी एक अन्य अधिकारी की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन


प्लांट का संचालन ज्वाइंट वेंचर कंपनी जय भूषण मेसर्स और कांफिडेंट इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कोयंबटूर की ओर से किया जा रहा था। करंट हादसे के बाद से दोनों कंपनियों के अधिकारी फरार हो गए थे। हादसे के दूसरे दिन 20 जुलाई को ही पुलिस की दो टीमें कंपनी के अधिकारियों की खोज में पटियाला, दिल्ली सहित अन्य संभावित ठिकानों के लिए रवाना हो गई थी।

चमोली हादसा:  शवों के ऊपर से ही लगाई कूद, आंख खुली तो अस्पताल में था, घायल ने बताई रूह कंपाने वाले दिन की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से दबिश दे रही थी पुलिस टीमें

टीमें पिछले तीन दिनों से लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन उनका कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बताया जा रहा है कि रविवार को पुलिस ने भाष्कर महाजन की पत्नी के फोन की लोकेशन ट्रेस की तो उसमें कुछ नए फोन नंबर मिले, जिनके आधार पर पुलिस भाष्कर तक पहुंच गई। पुलिस ज्वाइंट वेंचर के स्वामी की खोज में भी लगी हुई है। हादसे के बाद से कंपनी के अधिकारियों के फोन स्विच ऑफ चल रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें