फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli Accident: कोटडीप के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरा वाहन, बुआ को भिटोली देने जा रहे फौजी की मौत

Fri, 04 Apr 2025 06:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, थराली (चमोली)

सार

Chamoli Accident News: दीपक अपनी पत्नी के साथ दोपहिया वाहन में अपनी बुआ के गांव थराली जा रहा था। इस दौरान कोटडीप के पास उसका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चमोली के थराली में शुक्रवार दोपहर हादसा हो गया। कोटडीप के पास एक दोपहिया वाहन के दुघर्टनाग्रस्त होने से उसमें सवार वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि अन्य महिला घायल हो गई। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। दुर्घटना में मृत सेना का जवान है। बताया जा रहा मृतक सैनिक अपनी बुआ को भिटोली (चैत के महीने का आल कलेऊ) देने उसके गांव थराली गांव जा रहा था।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि नैल कुलसारी निवासी और सेना का जवान दीपक जोशी (29 )पुत्र केदार दत्त अपनी पत्नी के साथ दोपहिया वाहन में अपनी बुआ के गांव थराली जा रहा था। इस दौरान कोटडीप के पास उसका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर घायल महिला और दीपक का रेसक्यू कर लिया गया। बताया कि अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी घायल पत्नी का उपचार कर घर भेज दिया गया।

Delhi Dehradun Expressway:  उल्लू को लगेगा अंधियारा...इंसान को दिखेगा उजियारा, लगेंगी 800 विशेष लेंस बेस्ड लाइट

तीन दिन बाद लौटना था ड्यूटी

नैल गांव के ग्राम पंचायत सदस्य गंगा सिंह राणा ने बताया कि मृतक सेना के जवान दीपक की शादी 10 माह पूर्व हुई थी। दीपक होली के समय दो माह की छुट्टी लेकर घर आया हुआ था और तीन दिन बाद ही दीपक को वापस अपनी ड्यूटी में जाना था। वह अपनी बुआ को भिटोली देने थराली गांव जा रहा था। लेकिन इस दौरान दुर्घटना हो गई। दीपक गढ़वाल स्काउट में था और वर्तमान में जोशीमठ में तैनात था। दीपक अपने पीछे माता पिता सहित एक छोटा भाई और पत्नी को छोड़ गया है। दीपक की मौत से गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें