फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चंडी प्रसाद 17वीं बार बने टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष

Fri, 04 Apr 2025 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। चंडी प्रसाद बहुगुणा जोशीमठ टैक्सी एसोसिएशन के लगातार 17वीं बार अध्यक्ष चुने गए। शुक्रवार को हुई चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए। न्यू नंदा घुंघटी टैक्सी सूमो एसोसिएशन जोशीमठ चमोली की बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष पद पर चंडी प्रसाद बहुगुणा, उपाध्यक्ष पद पर विपेंद्र सिंह कैरणी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रदीप प्रसाद सेमवाल और सचिव पद पर प्रेम सिंह राणा ने ही नामांकन किया। शाम पांच बजे तक किसी अन्य प्रत्याशी के नामांकन नहीं करने पर सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी प्रदीप प्रसाद भट्ट, गजेंद्र सिंह सनवाल, पंकज सिंह पंवार, कुंवर सिंह नेगी की देखरेख में चुनाव हुए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें