फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: शांति भंग की आशंका के चलते 5049 का चालान

Tue, 24 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल - फोटो : file photo
विज्ञापन
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने दावा किया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद शांति भंग की आशंका में देहरादून जिले में 5048 लोगों को चालानी रिपोर्ट दी गई, जिसमें से 1732 को मुचलकों में पाबंद किया जा चुका है।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि आचार संहिता के बाद गुंडा अधिनियम के तहत 60 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके अलावा जिले भर में 4935 लाइसेंसी शस्त्र जमा हो गए है। अन्य शस्त्र जल्द से जल्द जमा कराने को कहा गया है।

एडीपीएस के तहत पांच किलो 950 ग्राम चरस, 120 ग्राम स्मैक और 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आबकारी अधिनियम के तहत अंग्रेजी शराब की 1669 बोतल और देसी शराब की 3427 बोतल बरामद की गई है।
विज्ञापन


350 लीटर कच्ची शराब भी पकड़ी गई है। आर्म्स एक्ट के तहत पांच तमंचे, 17 खुखरी और चार चाकू बरामद किए हैं। विभिन्न अपराधों में वांछित चल रहे 120 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें