फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वीकेंड क्यों न चकराता के चक्कर लगा लें?

Mon, 02 Sep 2013 02:43 PM IST
अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून से करीब 100 किमी दूरी पर स्थित चकराता आपको धरती पर स्वर्ग का अनुभव कराता है। चकराता अपने आप में अनूठी सुंदरता समेटे हुए है। इस वीकेंड अगर आपके पास कोई प्लानिंग नहीं तो आप यहां का रुख कर सकते हैं।
विज्ञापन


एशिया का सबसे चौड़ा और ऊंचा देवदार का पेड़ भी यहां मौजूद है। यह पेड़ इतना ऊंचा है कि जिसे देखने में आपकी टोपी सिर से गिर जाएगी। इसके साथ ही यहां ऐसा झरना है जिससे टाइगर के गुर्राने की आवाज आती है। इसलिए इसका नाम टाइगर फॉल पड़ गया।

हिमाचल की सीमा पर होने कारण चकराता की संस्कृति में हिमाचली संस्कृति की झलक मिलती है। जौनसार-बावर क्षेत्र में बटे चकराता के लोग बाहर से आने वाले की आव-भगत में कोई कसर नहीं छोड़ते।
विज्ञापन


समुद्रतल से 2270 एमटीएस ऊंचाई पर स्थित चकराता देहरादून जिले की सबसे खूबसूरत जगह के रूप में जाना जाता है।

यहां भारी बर्फबारी होती है। जिसके चलते यहां देश-दुनिया से आने वाले सैलानियों का जमावड़ा लग जाता है। चकराता जाने के लिए अप्रैल से जून और सितंबर से नवंबर का समय बेहतर है।

कैसे पहुंचे
आप देहरादून से विकासनगर-कालसी-सहिया होते हुए चकराता पहुंचे। यहां आप अपने वाहन से या फिर रोजवेज बस से आसानी से जा सकते हैं। यहां जाने के लिए विकासनगर से प्राइवेट टैक्सी की सुविधा भी है। देहरादून की आईएसबीटी रोड स्थित मंडी से प्राइवेट बस लेकर आप विकासनगर जा सकते हैं। उसके बाद यहां से प्राइवेट टैक्सी से आप महज दो घंटे में चकराता की खूबसूरत वादियों के बीच पहुंच सकते हैं।

घूमने के लिए जाए यहां
भारी बर्फबारी के चलते चकराता स्थित देवबंद को उत्तरांखड का स्वीट्जरलैंड कहा जाता है। इसक के साथ ही यहां स्थित टाइगर फॉल भी सैलानियों को अपनी और आकर्षित करता है। कोटी कनासर में एशिया का सबसे चौड़ा और ऊंचा देवदार का पेड़ मौजूद है जो दुनिया भर में उत्तराखंड की पहचान के रूप में जाना जाता है।

अगर आप प्रकृति की सुंदरता को नजदीक से देखना चाहते हैं तो चकराता में और भी कई जगह हैं। लाखा मंडल, रामताल गार्डन, मुंडाली आदि ऐसी जगह हैं जहां आप परिवार और दोस्तों के साथ यादगार वीकेंड बीता सकते हैं।

यहां रुकें
चकराता में रुकने का सबसे बेहतर ऑप्शन फॉरेस्ट गेस्ट हाउस हैं। सैलानियों की अधिकता के कारण यहां कमरे मिलना मुश्किल होता है। इसके अलावा यहां के स्नो फॉल, हिमालयन पैराडाइस और हिल नाइट्स होटल में आप रुक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें