फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैतन्य अनिल गौड लगातार दूसरी बार बने व्यापार मंडल अध्यक्ष

विज्ञापन
जीत पर खुशी मनाते विजयी हुई अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़ और उनके समर्थक। संवाद - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
सेलाकुई। उद्योग व्यापार मंडल सेलाकुई के चुनाव में दूसरी बार चैतन्य अनिल गौड़ ने अध्यक्ष पद पर बाजी मारी। उन्होंने अपने निकटतम् प्रतिद्वंदी को 59 वोट से हराया। उनकी जीत पर समर्थक व्यापारियों ने जश्न मनाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष विकासनगर अमरजीत सिंह राजू ने भी जीत पर उन्हें बधाई दी। कुल 620 सदस्यों में से 532 ने मतदान का प्रयोग किया। मतदान को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह रहा। चैतन्य अनिल गौड़ को 222, सुधीर रावत को 163, मनोज पंवार को 124, अरुण थापा को 106 और संजय गर्ग को 2 वोट मिले। व्यापारियों ने फूल मालाओं एवं ढोल बजाकर विजयी जुलूस निकाला। इससे पूर्व विनोद अग्रवाल को निर्विरोध महामंत्री चुना गया था। इस मौके पर सहसपुर अध्यक्ष शरद, हरबर्टपुर अध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल, चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश, दिनेश महावर, रविंद्र पांडे, योगेश कुमार, प्रकाश भट्ट, शुभम गौड़, संजय गर्ग, काशीराम महावर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नाम कटने पर काटा हंगामा
सेलाकुई। मतदान के दौरान कुछ व्यापारियों ने लिस्ट में नाम ना होने पर हंगामा काटा। मतदान अधिकारियों ने कहा कि पुरानी लिस्ट से ही चुनाव कराया गया। यह पहले ही सर्वसम्मति से तय किया गया था। हंगामा बढ़ने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराया। चुनाव अधिकारी दिनेश महावर ने कहा कि पूर्व में तय किया कर दिया गया था कि चुनाव पुरानी लिस्ट के आधार होगा, उसकी के तहत चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। चुनाव निष्पक्ष कराए गए। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें