फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेगा चारधाम रूट की सड़कों का हाल, केंद्र ने दिया बजट

Sat, 04 Jun 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चार धाम यात्रा मार्ग
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने चारधाम यात्रा रूट को और सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए 237 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। इस धनराशि से रुद्रप्रयाग बाईपास से अगस्तमुनि तक सड़क के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। डेंजर जोन में आने वाले कलियासौंड़ में बाईपास बनाया जाएगा। यहां पहाड़ से बराबर पत्थर गिरा करते हैं। इसकी वजह से लोगों की मौत हो जाती है। इन दोनों योजनाओं के प्रस्ताव पास थे, अब धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


चौड़ी होगी 17 किमी सड़क
केंद्र सरकार ने रुद्रप्रयाग के लिए इस परियोजना को मंजूरी दी थी। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रोजेक्ट डायरेक्टर कार्यालय से भेजी गई। इसके पास होने के बाद धनराशि आवंटित हो गई है। रुद्रप्रयाग बाईपास से अगस्तमुनि तक 17 किमी सड़क है। इसका चौड़ीकरण किया जाएगा।

सड़क चौड़ी होने से वाहनों को आने-जाने में आसानी होगी। अभी यह रास्ता संकरा है। पहाड़ों से मलबा गिरने पर बंद हो जाता है। सड़क के चौड़ीकरण होने से अगर मलबा गिरेगा भी तो रास्ता बंद नहीं होगा।
विज्ञापन


कलियासौंड़ में बनेगा बाईपास
इसी तरह कलियासौंड़ में पहाड़ से पत्थर गिरा करते हैं। यह भूस्खलन जोन वर्ष 1935 से एक्टिव है। पत्थर गिरने से आए दिन हादसे होते हैं। यहां बाईपास बना दिया जाएगा। लोगों को पत्थर गिरने वाले रूट से गुजरना ही नहीं पडे़गा। इससे हादसे नहीं होंगे। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीके मौर्य ने बताया कि केंद्र ने इन दोनों प्रोजेक्ट के लिए धनराशि आवंटित कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें