फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग रेल मंडल के समर्थन में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा

Fri, 26 Aug 2016 08:58 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
अजय टम्टा - फोटो : PTI
विज्ञापन
केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने उत्तराखंड में अलग रेल मंडल खोले जाने की संस्तुति की है। केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में रेल मंत्री को सुरेश प्रभु को पत्र लिखकर संबंधित अथॉरिटी को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में अलग रेल मंडल को लेकर अमर उजाला में अभियान के रूप में प्रकाशित की जा रही खबरों की कटिंग के साथ पूर्व दर्जाधारी रविंद्र जुगरान ने केंद्रीय मंत्री टम्टा को इस मामले को रेल मंत्री के समक्ष मजबूती से रखने का अनुरोध किया था। जुगरान ने तर्क दिया कि राज्य बनने के 16 साल बाद भी उत्तराखंड में अलग रेल मंडल न होने से रेल सुविधाओं को विस्तार नहीं मिल पा रहा है। यही नहीं रेलवे से जुड़े हर छोटे-बड़े काम के लिए रेलकर्मियों और आमजन को मुरादाबाद व बरेली के चक्कर काटने पड़ते हैं।

जुगरान के पत्र और अमर उजाला की खबरों का अवलोकन करने के बाद केंद्रीय मंत्री टम्टा ने भी उत्तराखंड में अलग मंडल बनाए जाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अलग रेल मंडल बनाने की समय-समय पर विभिन्न सामाजिक संगठन और उत्तराखंड के निवासी करते रहे हैं। टम्टा ने रेल मंत्री से अपेक्षा की है कि उत्तराखंड में अलग रेल मंडल खोले जाने के लिए संबंधित अथॉरिटी को यथा उचित निर्देश देने का कष्ट करेंगे।
विज्ञापन


होटल एसोसिएशन भी चाहती है अपना मंडल
होटल संचालक भी चाहते हैं कि उत्तराखंड में अलग रेल मंडल की स्थापना शीघ्र होनी चाहिए। दून होटल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता का कहना है कि अलग रेल मंडल बनेगा तो रेल सुविधाओं में विस्तार होगा।

इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और होटल इंडस्ट्री भी तेजी से आगे बढ़ेगी। साथ ही रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। होटल एसोसिएशन भी रेल मंत्री को पत्र लिखकर अलग मंडल बनाने का अनुरोध करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें