केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम, वेंकैया नायडू बृहस्पतिवार को देहरादून में होंगे। वह बृहस्पतिवार की सुबह सवा सात बजे से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम आवास पहुंचेंगे।
सुबह नौ बजे नायडू और रावत दूरदर्शन केंद्र में नये भवन और क्षेत्रीय समाचार इकाई का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद नायडू दूरदर्शन केंद्र में सूचना एवं प्रसारण विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
सुबह 10.30 बजे वह स्थानीय होटल में शहरी विकास एवं आवास विभाग की समीक्षा करेंगे। इस दौरान प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और शहरी विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।