2022-23 में जो अनुदान मिलना है
निकाय अनुदान राशि (करोड़ में)
शहरी निकाय 217.00
पंचायती राज 440.00
शर्तें पूरी होंगी तो अगले वर्षों में ये अनुदान मिलेगा
वित्तीय वर्ष शहरी निकाय पंचायती राज संस्थाएं
2023-24 229.00 445.00
2024-25 243.00 471.00
2025-26 247.00 458.00
(नोट: धनराशि करोड़ में)
शर्तें जिनके कारण फंसा है पेच
- 25 फीसदी निकायों की ऑनलाइन ऑडिट रिपोर्ट नहीं भेजी।
- पिछली किस्तों के उपयोगिता की रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं कराई।
- शहरी निकायों में संपत्ति कर संग्रह में सुधार की रिपोर्ट नहीं दी।
जो शर्तें पूरी हो चुकीं
- शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती संस्थाओं के खाते लोक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) पोर्टल से लिंक हो गए।
- अनुदान हस्तांतरण प्रमाण पत्र भी अपलोड कर दिए गए।
- राज्य वित्त आयोग की एक्शन टेकन रिपोर्ट विस के पटल पर रख दी।