फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज का शताब्दी वर्ष समारोह संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
-शनिवार को शुरू हुए कार्यक्रम का रविवार को हुआ समापन
विज्ञापन

-विभिन्न पदों पर रहे या जिम्मेदारी निभा रहे पूर्व छात्रों को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
देहरादून। गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के शताब्दी वर्ष पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समापन पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
रविवार को समारोह के दूसरे और अंतिम दिन शाम चार बजे मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विशिष्ठ अतिथि राजकुमार पुरोहित आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया। मंत्री जोशी ने विद्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। दूसरे दिन विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं गुरांस सांस्कृतिक कला केंद्र के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न पदों पर मौजूद विद्यालय के पूर्व छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें कैप्टन पदम बहादुर मल्ल, अंतरराष्ट्रीय फुटबालर श्याम थापा, पूर्व राजदूत सीएम भंडारी, सांसद नेपाल सुरेश आले मगर, वैज्ञानिक इसरो डॉ. कुनाल दास, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अनिता क्षेत्री आदि को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या दीपाली जुगरान, सेनि. कर्नल डीबी थापा, सेनि. ब्रिगेडियर पीएस गुरुंग, पदम सिंह थापा अध्यक्ष गोरखाली सुधार सभा, सेनि. मेजर हबीजंग गुरुंग, एलबी गुरुंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें