फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रुद्रपुर क्षेत्र में नौ दिन और हरबर्टपुर में दो दिन छह-छह घंटे गुल रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- पैनल परिवर्तन और ट्रिपल एसी कंडक्टर डालने का किया जाएगा कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। पैनल परिवर्तन और ट्रिपल एसी कंडक्टर डालने के चलते रुद्रपुर क्षेत्र में सोमवार से नौ दिन और हरबर्टपुर क्षेत्र में दो दिन छह-छह घंटे बिजली गुल रहेगी। इससे तिमली फीडर से जुड़े तिमली, धर्मावाला, आदूवाला, कुंजा, कुल्हाल, शाहपुर, कल्याणपुर, प्रतीतपुर, जुडली, फतेहपुर आदि क्षेत्रों में, जमनीपुर फीडर से जुड़े जमनीपुर, जमनीपुर तप्पड़, एटनबाग, लक्खनवाला, भगत सिंह काॅलोनी, फतेहपुर ग्रांट, बैरागीवाला, नया गांव, जस्सोवाला, ढकरानी और टाउन फीडर से जुड़े हरबर्टपुर, कोर्ट रोड, गुडरिच, ढालीपुर, ढकरानी, मुख्य बाजार हरबर्टपुर, देहरादून रोड व विकासनगर रोड क्षेत्र में 17 और 18 नवंबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। रुद्रपुर फीडर से जुड़े सभी गांवों में 17 नवंबर से 25 नवंबर तक सुबह 10 बजे से शाम चार तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। 18 नवंबर को त्यूणी फीडर से जुड़े त्यूणी बाजार, र्मेद्रथ, हनोल, कथियान, अटाल, बानपुर, कांडोई भरम, कोटी कनासर, कुनैन, सावड़ा, रोटा खड्ड में सुबह 10 से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रहने का शेड्यूल जारी किया गया है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता अमित सक्सेना ने बताया कि सर्दियों में विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए मरम्मत कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें