फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो के खिलाफ टिप्पणी पर उत्तराखंड विस में निंदा प्रस्ताव

Sat, 23 Jul 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मायावती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर भाजपा नेता द्वारा की गई टिप्पणी पर उत्तराखंड सदन में भी चर्चा करने के साथ ही निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सीएम हरीश रावत ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि हमारे देश में नारियों को बेहद सम्मान प्राप्त है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान के बल पर भारतीय राजनीति में अहम स्थान बनाया।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की मुखिया को लेकर भाजपा नेता द्वारा की गई टिप्पणी कतई स्वीकार नहीं है। इस तरह के टिप्पणियां समाज पर गहरा असर डालती है। भाजपा नेता का यह कृत्य संविधान विरुद्ध है। विधायक नवप्रभात ने कहा कि हमारे देश में नारी को सदैव सम्मान देने की परंपरा रही है। लेकिन, देश में कुछ ऐसी ताकतें है जिनका लोकतंत्र और देश की संस्कृति में कोई विश्वास नहीं है।

ऐसी ताकतें ही ऐसे बयानबाजी कर नया विवाद खड़ा करती है। घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। बसपा विधायक हरिदास ने मुख्यमंत्री रावत समेत पूरे सदन का आभार जताते हुए कहा कि सदन ने घटना के लिए जो खेद जताया है उसके लिए पूरी पार्टी सदन का आभार व्यक्त करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें