मसूरी में अगलाड़ -यमुनाघाटी विकास मंच द्वारा आयोजित बग्वाल कार्यक्रम में ढोल दमाउ की थाप पर जमक
-रवांई-जौनपुर और जौनसार क्षेत्र के लोगों ने लिया हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
मसूरी। क्षेत्र में बग्वाल (बूढ़ी दीपावली) कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में रवांई-जौनपुर और जौनसार क्षेत्र के लोगों के साथ ही मसूरी वासियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोगों ने ढोल नागड़ों की थाप पर रासों नृत्य, पांडव नृत्य के साथ ही सराई नृत्य किया साथ ही तांदी लगाई।
अगलाड़-यमुनाघाटी विकास मंच की ओर से मसूरी-कैंपटी रोड चकराता टोल चौकी के निकट बग्वाल (बूढ़ी दीपावली) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ डिप्सा पूजन किया गया। साथ ही बग्वाल पर बनने वाले उत्तराखंडी व्यंजन बनाए गए। पारंपरिक व्यंजनों को लोगों के बीच बांटा गया। ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर तांदी, जैंता नृत्य और भैलो खेला गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवाओं, बुजुर्गों ने भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। वहीं, बिरुड़ी, रस्साकशी भी खेला गया। नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी बूढ़ी दिवाली (बग्वाल) पारंपरिक तरीके से मनाई गई है। कार्यक्रम में पहुंचीं अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कहा हमारी पहचान हमारी बोली, भाषा और संस्कृति है। इसको बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस मौके पर मंच के महासचिव प्रकाश राणा, पार्षद सुमेंद्र सिंह बोहरा, प्रकाश राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, रणवीर कंडारी, पवन थलवाल, सतीश ढौंडियाल, गौरी थपलियाल, शिवानी सचिन गुहेर, रुचिता गुप्ता आदि मौजूद रहे।