शुभम थापा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुभम के कंधे और पैर में गोली लगी है। घायल होने के बाद भी शुभम में पाकिस्तान की तरफ से की जा रही गोलाबारी का मुकाबला करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया।
जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की दो पोस्टें तबाह हो गईं। रेजीमेंट के आफिसर ने शुभम के पिता सुरेंद्र सिंह थापा को फोन पर शुभम के घायल होने की सूचना दी। सेना से फोन आने पर वह काफी चिंतित हो गए। उन्होंने दिल्ली में एक अस्पताल में नौकरी कर रही बेटी गीतांजलि को बेटे का हालचाल जानने के लिए उधमपुर भेजा।
बेटी के सेना के अस्पताल जाने के बाद ही उन्हें बेटे को गोली लगने के बारे में पता लगा। परिजनों ने बताया कि शुभम के कंधे और पैर में लगी गोली निकाल ली गई है। अभी उनका उपचार चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है। क्षेत्र के लोगों ने शुभम के साहस की सराहना कर उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।