इसके बाद रक्षा प्रमुख ने बगोरी गांव में स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर सीमावर्ती गांव की जीवंतता को सुदृढ़ करने में उनके योगदान की जानकारी ली। साथ ही गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा गांव में गंगा की विशेष पूजा अर्चना की। कहा कि पहाड़ की परंपराओं और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को यहां के लोगों ने संजो कर रखा है।