मसूरी में अपराधी अब बेखौफ होकर नहीं घूम सकेंगे। उन पर नजर रखने के लिए शहर भर में सीसीटीवी लगाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केवल खुराना ने कहा कि पर्यटन नगरी को अपराध शून्य बनाने और मालरोड समेत आउट साइड में यातायात नियंत्रण के लिए कई योजना बनाई जा रही हैं। अपराधिकयों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी।
घुडसवार पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात
लाइब्रेरी स्थित होटल में मसूरी पंजाबी सभा द्वारा जनपद में एक वर्ष के भीतर उत्कृष्ट काम करने के लिए सम्मानित किया गया। खुराना ने कहा कि आगामी सप्ताह से वीकेंड पर लाइब्रेरी बैंड स्टैंड और अन्य स्थानों पर बैंड बजाया जाएगा। सीजन में सातों दिन बैंड बजाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे मसूरी की पुरानी याद ताजा होगी। मालरोड पर घुड़सवार पुलिसकर्मी की तैनात शाम के समय की जाएगी। रात्रि के समय गश्त तेज की जाएगी।
स्थानीय लोगों के सहयोग की आवश्कता
कोल्हूखेत और कुठालगेट पर पुलिस कर्मियों को टर्न बाई टर्न पोस्ट किया जाएगा। मालरोड पर प्रतिबंधित समय में वाहनों की आवाजाही पर सख्ती से रोक लगा दी जाएगी। इसके लिए स्थानीय लोगों के सहयोग की आवश्यकता होगी। पंजाबी सभा द्वारा सभासद जसबीर कौर को भी सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पालिका सभासद बीरेंद्र पंवार, मसूरी पंजाबी महासभा के अध्यक्ष एमपीएस खुराना, महामंत्री सुबोध कपूर, संदीप साहनी, रणवीर सिंह, डीपी सिंह, जीएस मनचंदा, केप्टन कमलजीत सिंह, नरेंद्र साहनी, हरजिंदर सिंह, जीएस चावला, रजत अग्रवाल, जावेद खान, हरीश कालरा मौजूद थे।