देहरादून में यूटीईटी की परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी शिक्षक को धक्का देकर आंसर सीट लेकर फरार हो गया। इससे कालेज में हंगामा मचा रहा।
पंडितवाड़ी केंद्र पर हुई घटना
उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा(यूटीईटी) परीक्षा देहरादून में 44 केंद्रों पर आयोजित की गई। इनमें से दून शहर में 38 और ऋषिकेश में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दूसरी पाली के समापन पर पंडितवाड़ी स्थित एक परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थी शिक्षक को धक्का देकर आंसर शीट लेकर फरार हो गया। बाकी केंद्रों पर तो परीक्षा शांतिपूर्ण रही लेकिन पंडितवाड़ी स्थित अंबावती दून वैली इंटर कालेज में परीक्षा समाप्त होते ही एक अभ्यर्थी आंसर शीट लेकर फरार हो गया।
छात्र के खिलाफ केस
मामले की भनक लगते ही कमान संभाल रहे अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंच गए। देर शाम तक आरोपी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही थी। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने बताया कि अभ्यर्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
इंस्पेक्टर कैंट वीके जेठा का कहना है कि इस संबंध में शिकायत प्राप्त हो गई है, इसकी जांच की जा रही है। सत्यता पाई गई तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।