हरिद्वार के डीपीएस रानीपुर में सीबीएसई नार्थ जोन चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। 11 से 14 अगस्त तक चली प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में एनसीआर के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न कैटेगरी जैसे-बेस स्ट्रोक 50, 100, 200 और आईएम 100, 200 मीटर के मुकाबले हुए।
इस दौरान डीपीएस जी वसुंधरा गाजियाबाद के खिलाड़ी नील त्रिपाठी ने अंडर -14 वर्ग में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। उन्होंने बेस स्ट्रोक 50, 100, 200 मीटर में स्वर्ण और आईएम 200 में रजत हासिल किया। वहीं खेतान पब्लिक स्कूल के ओम त्यागी ने दो गोल्ड जीते।
Cabinet Decision: अब उत्तराखंड की अपनी विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति, आईटी का बुनियादी ढांचा होगा मजबूत
साथ ही अद्ंयत नंदी ने तीन सिल्वर पदक प्राप्त किए। अर्जुन चौधरी दो गोल्ड रिले रेस में हासिल किए। वहीं अन्य वर्गों में भी गाजियाबाद के विभिन्न खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डीपीएस जी वसुंधरा गाजियाबाद के प्रिंसिपल विनोद कुमार ने कहा कि हमारे छात्र नील त्रिपाठी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न सिर्फ स्कूल बल्कि पूरे गाजियाबाद का नाम रोशन किया है। अब वह सीबीएसई नेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता में नार्थ जाेन 1 का प्रतिनिधित्व करेंगे ।