फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Disaster: धराली-मुखबा को जोड़ने वाले पुल का तार टूटा, एक बार में एक ही व्यक्ति को भेजा रहा

Thu, 14 Aug 2025 03:34 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, धराली (उत्तरकाशी)

सार

भागीरथी का जलस्तर बढ़ने के कारण मुखबा व धराली को जोड़ने वाले झूला पुल का पिलर क्षतिग्रस्त होने के से उसका एक तार टूट गया। इससे आवाजाही खतरनाक बनी है।  पुलिस और एसडीआरएफ को सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां पर तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुखबा व धराली को जोड़ने वाले झूला पुल का एक तार टूटने और उसके पिलर पर लगातार नदी से कटाव होने के कारण उसके अस्तित्व पर खतरा मंडराने लग गया है। बुधवार को उस पर एक बार में एक ही व्यक्ति की आवाजाही करवाई गई। साथ ही खच्चरों से धराली में राशन भी नहीं पहुंचाया गया।

विज्ञापन


पुल के टूटने से राहत एवं बचाव कार्य पूरी तरह प्रभावित हो जाएगा। बीते मंगलवार देर शाम को भागीरथी का जलस्तर बढ़ने के कारण इसका पिलर क्षतिग्रस्त होने के कारण उसका एक तार टूट गया। इससे आवाजाही खतरनाक बनी है। बुधवार सुबह पुलिस और एसडीआरएफ को सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां पर तैनात किया गया।

वहीं एक बार में एक ही व्यक्ति की वहां से आवाजाही करवाई गई। धराली रशद पहुंचा रहे खच्चरों की आवाजाही भी बंद करवाई गई। मात्र मजदूरों के माध्यम से वहां पर राहत सामाग्री पहुंचाई गई। वहीं पुल के क्षतिग्रस्त पिलर पर लगातार भागीरथी नदी का कटाव होने के कारण उसके टूटने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: गंगोत्री तक अगले तीन दिन में रास्ता खुलेगा, यात्रा रहेगी अभी बंद, लगातार मलबा आने से चुनौती
विज्ञापन


वहीं अगर यह पुल टूटता है तो आपदा प्रभावित क्षेत्र धराली अलग-थलग पड़ जाएगा। क्योंकि गंगोत्री हाईवे अभी भी बंद है वहीं हर्षिल से धराली के लिए पहाड़ी से पैदल मार्ग बनाया तो गया है लेकिन उस पर भी आवाजाही में खतरा बना हुआ है। वहीं सभी अधिकारी और राहत बचाव इसी मार्ग से धराली पहुंच रहे हैं। मुखबा-धराली के बीच यह पुल करीब 70 के दशक में बनाया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें