-छात्रों को पानी की बोतल और हैंड सैनिटाइजर पारदर्शी बोतल में ले जाना होगा।
-मास्क या कपड़े से मुंह व नाक को कवर करना अनिवार्य होगा।
-सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करना होगा। अभिभावकों की जिम्मेदारी होगी कि वे बच्चों को नियमों की जानकारी दें।
-अभिभावक इस बात का ध्यान रखें कि उनका बच्चा बीमार न हो।
-एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा-निर्देश का भी पालन करना होगा।
-छात्रों को उत्तर पुस्तिका दस से सवा दस के बीच में बांट दी जाएगी और परीक्षा डेटशीट के हिसाब से होगी।
-प्रश्नपत्र 10:15 बजे दे दिया जाएगा। 10:30 बजे प्रश्नपत्र पढ़ने का समय मिलेगा।
-थ्योरी और प्रैक्टिकल में फेल हुए छात्रों की परीक्षा अलग से होगी।
-जिस विषय में प्रैक्टिकल है, उसके थ्योरी पेपर में वही छात्र बैठ सकते हैं, जो प्रैक्टिकल में पास हैं।
-प्राइवेट छात्रों की परीक्षा भी इन्हीं परीक्षा केंद्रों पर होगी। अगर उन्हें अलग से इसके बारे में सूचना नहीं दी गई है।
-प्राइवेट छात्र अपने स्कूल के प्रिंसिपल से थ्योरी एग्जाम सेंटर के बारे में और प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख और समय के विषय में बात कर लें।
-प्रैक्टिकल एग्जाम 28 सितंबर के पहले पूरे हो जाने चाहिए, यानी थ्योरी एग्जाम खत्म होने के पहले। रेग्यूलर छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम उनके अपने स्कूल में ही होंगे।